दैनिक भक्ति

इब्रानियों 13:6 — 366 में से दिन 306

इसलिये हम बेधड़क होकर कहते हैं, कि प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूंगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है॥

Hindi Bible (OV)

संदर्भ — इब्रानियों 13

1 भाईचारे की प्रीति बनी रहे।
2 पहुनाई करना न भूलना, क्योंकि इस के द्वारा कितनों ने अनजाने स्वर्गदूतों की पहुनाई की है।
3 कैदियों की ऐसी सुधि लो, कि मानो उन के साथ तुम भी कैद हो; और जिन के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उन की भी यह समझकर सुधि लिया करो, कि हमारी भी देह है।
4 विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और बिछौना निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।
5 तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
6 इसलिये हम बेधड़क होकर कहते हैं, कि प्रभु, मेरा सहायक है; मैं न डरूंगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है॥
7 जो तुम्हारे अगुवे थे, और जिन्हों ने तुम्हें परमेश्वर का वचन सुनाया है, उन्हें स्मरण रखो; और ध्यान से उन के चाल-चलन का अन्त देखकर उन के विश्वास का अनुकरण करो।
8 यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एकसा है।
9 नाना प्रकार के और ऊपक्की उपदेशों से न भरमाए जाओ, क्योंकि मन का अनुग्रह से दृढ़ रहना भला है, न कि उन खाने की वस्तुओं से जिन से काम रखने वालों को कुछ लाभ न हुआ।
10 हमारी एक ऐसी वेदी है, जिस पर से खाने का अधिकार उन लोगों को नहीं, जो तम्बू की सेवा करते हैं।
11 क्योंकि जिन पशुओं का लोहू महायाजक पाप-बलि के लिये पवित्र स्थान में ले जाता है, उन की देह छावनी के बाहर जलाई जाती है।
12 इसी कारण, यीशु ने भी लोगों को अपने ही लोहू के द्वारा पवित्र करने के लिये फाटक के बाहर दुख उठाया।
13 सो आओ उस की निन्दा अपने ऊपर लिए हुए छावनी के बाहर उसके पास निकल चलें।
14 क्योंकि यहां हमारा कोई स्थिर रहने वाला नगर नहीं, वरन हम एक आने वाले नगर की खोज में हैं।
15 इसलिये हम उसके द्वारा स्तुति रूपी बलिदान, अर्थात उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं, परमेश्वर के लिये सर्वदा चढ़ाया करें।
16 पर भलाई करना, और उदारता न भूलो; क्योंकि परमेश्वर ऐसे बलिदानों से प्रसन्न होता है।
17 अपने अगुवों की मानो; और उनके आधीन रहो, क्योंकि वे उन की नाईं तुम्हारे प्राणों के लिये जागते रहते, जिन्हें लेखा देना पड़ेगा, कि वे यह काम आनन्द से करें, न कि ठंडी सांस ले लेकर, क्योंकि इस दशा में तुम्हें कुछ लाभ नहीं।
18 हमारे लिये प्रार्थना करते रहो, क्योंकि हमें भरोसा है, कि हमारा विवेक शुद्ध है; और हम सब बातों में अच्छी चाल चलना चाहते हैं।
19 और इस के करने के लिये मैं तुम्हें और भी समझाता हूं, कि मैं शीघ्र तुम्हारे पास फिर आ सकूं॥
20 अब शान्तिदाता परमेश्वर जो हमारे प्रभु यीशु को जो भेड़ों का महान रखवाला है सनातन वाचा के लोहू के गुण से मरे हुओं में से जिला कर ले आया।
21 तुम्हें हर एक भली बात में सिद्ध करे, जिस से तुम उस की इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उस को भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में उत्पन्न करे, जिस की बड़ाई युगानुयुग होती रहे। आमीन॥
22 हे भाइयों मैं तुम से बिनती करता हूं, कि इन उपदेश की बातों को सह लो; क्योंकि मैं ने तुम्हें बहुत संक्षेप में लिखा है।
23 तुम यह जान लो कि तीमुथियुस हमारा भाई छूट गया है और यदि वह शीघ्र आ गया, तो मैं उसके साथ तुम से भेंट करूंगा।
24 अपने सब अगुवों और सब पवित्र लोगों को नमस्कार कहो। इतालिया वाले तुम्हें नमस्कार कहते हैं॥
25 तुम सब पर अनुग्रह होता रहे। आमीन॥

संबंधित टूल्स

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

दैनिक भक्ति क्या है?
दैनिक भक्ति प्रत्येक दिन एक नया पद उसके संदर्भ, एक संक्षिप्त चिंतन और संबंधित पदों के साथ प्रदान करता है। यह आपके दिन की शुरुआत पवित्रशास्त्र और आध्यात्मिक चिंतन के साथ करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
दैनिक पद कैसे चुना जाता है?
पद प्रत्येक दिन स्वचालित रूप से बदलता है, पूरी बाइबल से सार्थक अंशों के एक चयनित संग्रह से गुजरता है। प्रत्येक दिन अपने आसपास के संदर्भ के साथ एक अलग पद लाता है।
चिंतन में क्या शामिल है?
प्रत्येक भक्ति में विशेष पद, संदर्भ के लिए आसपास के कई पद, और उसी विषय से जुड़े संबंधित अंश शामिल हैं, जो आपको विषय को अधिक गहराई से समझने में मदद करते हैं।
क्या मैं भक्ति सुन सकता हूँ?
हाँ। टेक्स्ट-टू-स्पीच सुविधा आपको पद और आसपास के संदर्भ को जोर से पढ़ा हुआ सुनने देती है, जो श्रवण शिक्षार्थियों या आपकी सुबह की दिनचर्या के दौरान सहायक है।
क्या हर दिन नई भक्ति उपलब्ध है?
हाँ। सामग्री प्रतिदिन ताज़ा होती है, जो आपको वर्ष के प्रत्येक दिन एक नया पद, संदर्भ और चिंतन प्रदान करती है।
क्या मैं भक्ति साझा कर सकता हूँ?
हाँ। आप पद को कॉपी कर सकते हैं, सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं, पेज को बुकमार्क कर सकते हैं, या इमेज जनरेटर का उपयोग करके पद के साथ एक सुंदर छवि बना सकते हैं।
कौन सा बाइबिल अनुवाद उपयोग किया जाता है?
भक्ति आपकी भाषा के लिए डिफ़ॉल्ट बाइबल अनुवाद का उपयोग करता है। आप उसी पद को एक अलग संस्करण में पढ़ने के लिए किसी भी उपलब्ध अनुवाद पर स्विच कर सकते हैं।
यह दिन के पद से कैसे अलग है?
दिन का पद एक विशेष पद दिखाता है। दैनिक भक्ति संदर्भ, आसपास के पद और गहरे जुड़ाव के लिए संबंधित अंशों के साथ एक समृद्ध अनुभव प्रदान करता है।